फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   After three years, the mercury crossed 41, and in April itself, it was as hot as June.

Chitrakoot News: तीन साल बाद पारा 41 के पार, अप्रैल में ही जून जैसी तपिश

Fri, 17 Apr 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 17 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
After three years, the mercury crossed 41, and in April itself, it was as hot as June.
17 सीकेटीपी-07-गर्मी से बचाव के लिए सर को कपड़े से ढक कर निकलते बाइक सवार। संवाद - फोटो : मिहींपुरवा में सड़क हादसे में घायल नेपाली महिलाएं।
चित्रकूट। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी ने तेवर ऐसे दिखाने शुरू कर दिए हैं, जैसे जून आ गया हो। तीन साल बाद जिले में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 20.08 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे।
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। यानी अभी राहत के आसार नहीं हैं, बल्कि गर्मी और तीखी होगी। अप्रैल के पहले सप्ताह तक जहां तापमान 30-35 डिग्री के बीच था, वहीं अब अचानक 40 के पार पहुंचने से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन




गर्म हवाओं से बढ़ी मुश्किल



गर्म हवाओं ने हालत और खराब कर दी है। सुबह से ही सूरज आग उगल रहा है। स्कूली बच्चे, मजदूर और राहगीर सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी के अनुसार, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हल्के बादल जरूर रहेंगे लेकिन धूप और गर्मी बनी रहेगी। तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पानी का संकट गहराया



भीषण गर्मी के बीच जिले में जल संकट भी गहराने लगा है। खासकर पाठा, मानिकपुर और मऊ के ऊंचाई वाले इलाकों में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। कई जगह टैंकरों से पानी सप्लाई की तैयारी की जा रही है। सीतापुर और चितरा गोकुलपुर इलाकों में हजारों लोग पानी के लिए परेशान रहे। जल संस्थान के एक्सईएन फरहत हुसैन ने बताया कि बिजली न होने के कारण पानी की टंकियां नहीं भर पाईं। बिजली आने के बाद टंकी भरने में करीब आठ घंटे लगते हैं, तब जाकर सप्लाई हो पाती है।



बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी



गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सीतापुर, कर्वी समेत कई इलाकों में दिनभर ट्रिपिंग और कटौती जारी रही। गुरुवार को करीब आठ घंटे बिजली गुल रही, वहीं शुक्रवार सुबह से भी कटौती का सिलसिला जारी रहा। पंखे-कूलर बंद होने से लोग बेहाल हैं।




पिछले पांच साल का रिकॉर्ड (17 अप्रैल)



2021: अधिकतम 40.5 व न्यूनतम 21 डिग्री।



2022: अधिकतम 44 व न्यूनतम 25 डिग्री



2023: अधिकतम 41 व न्यूनतम 26 डिग्री



2024: अधिकतम 40 व न्यूनतम 26 डिग्री



2025: अधिकतम 37 व न्यूनतम 18 डिग्री



2026: अधिकतम 42 व न्यूनतम 20.08 डिग्री

17 सीकेटीपी-07-गर्मी से बचाव के लिए सर को कपड़े से ढक कर निकलते बाइक सवार। संवाद

17 सीकेटीपी-07-गर्मी से बचाव के लिए सर को कपड़े से ढक कर निकलते बाइक सवार। संवाद- फोटो : मिहींपुरवा में सड़क हादसे में घायल नेपाली महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed