{"_id":"67c0a861688c2d94020bbf33","slug":"after-the-bjp-came-to-power-they-did-not-have-the-courage-to-impose-emergency-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-113457-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भाजपा बनने के बाद आपातकाल लगाने की नहीं हुई हिम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भाजपा बनने के बाद आपातकाल लगाने की नहीं हुई हिम्मत
विज्ञापन
कार्यक्रम में अमित शाह, मोरारी बापू और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस ने जब आपातकाल लगाया तो विपक्ष बिखर गया था, लेकिन जनसंघ व जनता पार्टी के विलय के बाद भाजपा का गठन हुआ। उसके बाद किसी की आपातकाल लगाने की हिम्मत नहीं हुई।
गृहमंत्री ने चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान परिसर में बृहस्पतिवार को भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि नानाजी देशमुख व पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद व अंत्योदय की जो विचारधारा रखी, उसी पर आज देश चल रहा है। जनसंघ की स्थापना करने वाली इन विभूतियों ने जो साहित्य दिया, उसे देश के विकास के लिए वेद पुराण भी कहा जा सकता है। इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया तो विपक्ष बिखर गया। ऐसे में नानाजी व पं.दीनदयाल ने ही जयप्रकाश से मिलकर देश को बचाने की योजना बनाई।
कांग्रेस हार गई इसके बाद से भाजपा का गठन हो गया और किसी की भी देश में दोबारा आपातकाल लगाने की हिम्मत नहीं हुई। जनसंघ व भाजपा के संस्थापकों का प्रयास का ही फल है आज पूरी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंत्योदय व एकात्म मानववाद को ही आगे बढ़ाने का काम कर रही है, जिसका नतीजा है कि आज दस साल के भाजपा शासन काल में 60 करोड़ लोगों को घर, शौचालय, पानी, सिलिंडर, बिजली, बिजली व स्वास्थ्य की सेवाएं मिली हैं। जोधपुर के अचलानंद महराज, मप्र के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, प्रकाश पाल, पदमश्री डॉ. बीके जैन, पदमश्री उमाशंकर पांडेय, दिगंबर अखाडा के महंत दिव्यजीवन दास, सीताशरण महराज आदि मौजूद रहे।