फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   After offering namaz, prayed for the happiness of the people

Chitrakoot News: नमाज अदाकर मांगी देख की खुशहाली की दुआ

Fri, 29 May 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 29 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
After offering namaz, prayed for the happiness of the people
फोटो 28 सीकेटीपी 12 ईदगाह में नमाज अता करते लोग। संवाद
चित्रकूट। बकरीद के त्योहार पर मस्जिदों में नमाज अदा कर देश में अमन, चैन, व खुशहाली की दुआएं मांगी। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित मजिस्ट्रेट व पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन



बकरीद का त्योहार में सबसे पहले शहर के पुरानी बाजार स्थित ईदगाह मैदान में नमाज अदा हुई। जहां नमाजियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नमाज अदा की। बकरीद का त्योहार हजरत इब्राहिम के कुर्बानी व त्याग के लिए मनाया जाता है। वहीं शहर के जामा मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। मौलाना उबैद अली ने नमाज अदा कराई। देश में भाईचारा बनाए रखने के लिए संदेश दिया। शहर के डरियन टोला, फरासन टोला, सीतापुर कस्बा के तीर्थराजपुरी की मस्जिदों में नमाज हुई।
विज्ञापन




इसके बाद घरों में जाकर बकरीद की बधाई दी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, एएसी पीयूषकांत राय व अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान व भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र सहित अन्य नेता मुस्लिमों के घर पहुंचे और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजापुर में नगर की शाही मस्जिद में भी बकरीद भाईचारे के साथ मनाई गई। शाही मस्जिद में नमाज अदा हुई। पेश इमाम शोएब खान ने नमाज अदा कराई। मुस्लिमों ने मुल्क में अमन, तरक्की, एकता के लिए दुआ की। मोहम्मद साबिर अली, मोहम्मद रईस, शफीक अतहर नईम आदि मौजूद रहे। एसडीएम फूलचंद्र यादव, सीओ राजकमल, थानाध्यक्ष लाखन सिंह आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार मानिकपुर, मऊ, बरगढ़ कस्बों में स्थित मस्जिदों में नमाज हुई।

फोटो 28 सीकेटीपी 12 ईदगाह में नमाज अता करते लोग। संवाद

फोटो 28 सीकेटीपी 12 ईदगाह में नमाज अता करते लोग। संवाद

फोटो 28 सीकेटीपी 12 ईदगाह में नमाज अता करते लोग। संवाद

फोटो 28 सीकेटीपी 12 ईदगाह में नमाज अता करते लोग। संवाद

फोटो 28 सीकेटीपी 12 ईदगाह में नमाज अता करते लोग। संवाद

फोटो 28 सीकेटीपी 12 ईदगाह में नमाज अता करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed