फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   After 10 years, the roadways bus ran on the route of the Patha region.

Chitrakoot News: 10 साल बाद पाठा क्षेत्र के रूट पर दौड़ी रोडवेज बस

Sat, 22 Nov 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
After 10 years, the roadways bus ran on the route of the Patha region.
इंपैक्ट :
विज्ञापन

फोटो न- 11 व 14
दस साल बाद चलाई गई बस, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। देर से सही मगर परिवहन विभाग दुरुस्त आया। शुक्रवार को परिवहन विभाग ने देवांगना घाटी समेत पाठा क्षेत्र के रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। ये बस बांदा डिपो की है। यह बस रोडवेज बस स्टैंड से सात बजे चलेगी। धनुष चौराहे पास रुकते हुए जाएगी। इससे पाठा क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
पाठा क्षेत्र में रोडवेज की समस्या को लेकर अमर उजाला ने 17 नवंबर के अंक में दस साल से बंद है बस सेवा डग्गामार वाहनों से करते सफर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर का जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने संज्ञान लिया। बाद में उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए थे। जिस पर विभाग ने शुक्रवार को पाठा क्षेत्र के रूट पर बांदा डिपो की एक रोडवेज बस दौड़ा दी है। ये बस रोडवेज बस स्टेशन से यात्रियों को लेकर रवाना हुई। बुंदेलीसेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पाठा क्षेत्र के गांव के लिए बस चलाने से यहां के निवासियों के लिए नई सौगात मिली है। दस साल पहले बस चलाई गई थी। कुछ दिन बाद बस बंद हो गई थी। एक बार फिर से बस चलने से यहां के निवासियों को आने जाने के लिए सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे चलेगी बस
चित्रकूट। रोडवेज बांदा के एआरएम मुकेश गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के गांवों के लिए चलाई जाने वाली बस बांदा डिपो की है। यह बस बांदा रोडवेज स्टैंड से आने के बाद रात को चित्रकूट जिले के बेड़ी पुलिया के स्थायी रोडवेज बस स्टैंड में रूकेगी। सुबह होने पर सात बजे यहां से पाठा क्षेत्र के रुकमाखुर्द गांव के लिए यह बस चलेगी। जिला मुख्यालय से कुल 31 किमी है। बाद में इसी गांव से होते हुए जिला मुख्यालय होते हुए बांदा शहर के लिए रवाना हो जाएगी।
--------------------------------------
इनसेट
40 हजार आबादी को होगा फायदा

चित्रकूट। देवांगना रोड में बसे गांवों में रूखमा खुर्द मडैय्यन छीतूपुर, सपहा, गौतमपुर, बहिलपुरवा, सेमरदहा, लखनपुर, ददरी, नया पुरवा, खांचका पुरवा, लखनपुर, तालातीर, बिलहरी, बरूई आदि करीब 20 से ज्यादा गांव पड़ते हैं। इन गांवों की आबादी लगभग 40 हजार से ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed