{"_id":"628fbee4bf5f0d16f25b3169","slug":"ad-with-jd-reached-the-house-of-the-obstetrician-chitrakoot-news-knp699016940","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडी के साथ एडी पहुंचे प्रसूता के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडी के साथ एडी पहुंचे प्रसूता के घर
विज्ञापन
फोटो-9- जिला अस्पताल में स्टाफ से पूछताछ करते अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. नरेश सिंह तोमर व जेडी डा. डीक?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत का मामला विधानसभा पहुंचने के बाद जांच में तेजी आई है। अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने प्रसूता के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की। इसके बाद जिला अस्पताल में स्टाफ से पूछताछ की।
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. नरेश सिंह तोमर गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। वह संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. डीके गर्ग के साथ शहर के बल्दाऊगंज स्थित प्रसूता रोशनी मिश्रा की मौत के बाद उनके घर पहुंचे। परिजनों से पूरे मामले की नए सिरे से जानकारी लेकर आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर सही जांच कराई जा रही है। इसके बाद एडी व जेडी जिला अस्पताल पहुंचे और सीएसएस डॉ. सुधीर शर्मा समेत समस्त डॉक्टरों के साथ चार घंटे तक बातचीत की। 15 अप्रैल को अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में सभी घटना के दिन मौजूद डॉक्टर व स्टाफ से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए। गौरतलब है कि अमर उजाला ने इस मामले को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित की हैं।
इसके बाद एडी स्वास्थ्य डॉ. तोमर ने बताया कि विधानसभा में सदर विधायक अनिल प्रधान द्वारा इस मामले को उठाने को लेकर जवाब देने की तैयारी की जा रही है। पहले भी जांच व बयान हो चुके हैं लेकिन विधानसभा के कार्यालय से मांगी गई जानकारी के लिए फिर से बयान व जांच की जा रही है।