फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   action wiil be taken if canal soil sell

नहरों से निकली मिट्टी बेची तो होगी कार्रवाई

Wed, 11 Mar 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Wed, 11 Mar 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
action wiil be taken if canal soil sell

जिला पंचायत सभागार में बुधवार को सिंचाई बंधु की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव ने की। उन्होंने नहरों की सफाई का विवरण, टेल तक पानी पहुंचाने और रोस्टर के अनुसार इनको चलाने पर चर्चा की। कहा कि नहरों की सफाई से निकली मिट्टी बेचे जाने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने बंधोइन डायवर्जन से मिट्टी निकालकर बाजार में बेचे जाने की शिकायत पर नाराजगी जताई। कहा कि सफाई के दौरान निकली मिट्टी से आसपास के गड्ढों को समतल किया जाना चाहिए। अगर आइंदा ऐसी शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सिंचाई प्रखंड के अधिशासी अभियंता अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि 2 करोड़ चालीस लाख से नहरों की सफाई और पिंचिंग का काम किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि सुशील द्विवेदी ने लघु डाल विभाग के कार्यालय में फर्नीचर न होने का मुद्दा उठाया। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने इसके लिए पत्र लिखने का आश्वासन दिया। बैठक में विद्युत विभाग के एसडीओ वीके गंगवार, लघु डाल विभाग के सहायक अभियंता प्रभाकर द्विवेदी, अवर अभियंता गंगाराम, भूमि संरक्षण विभाग के निरीक्षक राघवेंद्र प्रकाश, लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता जेपी यादव, कोतवाली प्रभारी केपी दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed