फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Action taken against 25 for stunting on railway tracks and at railway stations, fines imposed

Chitrakoot News: रेल ट्रैक पर रील व स्टेशन पर स्टंटबाजी में 25 पर कार्रवाई, जुर्माना वसूला

Fri, 09 Jan 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 09 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Action taken against 25 for stunting on railway tracks and at railway stations, fines imposed
चित्रकूट। चित्रकूट में रेलवे ट्रैक और स्टेशन पर स्टंटबाजी और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वर्ष 2025 में 25 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इन लोगों से 11 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया और भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन




आरपीएफ अधीक्षक राजेंद्र कुमार के अनुसार, ट्रेन में नशाखोरी और अश्लील हरकतें करने वाले 179 लोगों से 37,975 रुपये जुर्माना वसूला गया। स्टेशन पर अवैध रूप से सामान बेचने वाले 68 वेंडरों से 63,160 रुपये लिए गए। रेलवे फाटक बंद होने पर जान जोखिम में डालकर बाइक निकालने वालों पर दो मुकदमे दर्ज किए गए। मालगाड़ियों में यात्रा कर रहे 28 लोगों से 8,700 रुपये जुर्माना वसूला गया, जबकि रेलवे ट्रैक पर गाड़ी खड़ी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ रेलवे संपत्ति की चोरी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed