फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Action report filed by women in police stations on domestic violence

घरेलू हिंसा पर महिला थानों में रिपोर्ट दर्ज कर करे कार्रवाई

Wed, 05 Sep 2018 10:48 PM IST
घरेलू हिंसा पर महिला थानों में रिपोर्ट दर्ज कर करे कार्रवाई
घरेलू हिंसा पर महिला थानों में रिपोर्ट दर्ज कर करे कार्रवाई Updated Wed, 05 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Action report filed by women in police stations on domestic violence
डाक बंगले में जन शिकायतों का निस्तारण करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट।। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने बुधवार की शाम लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से महिलाओं की समस्या सुनी। घरेलू हिंसा पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करें।
जन सुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की समस्या सुनी। जिसमें काड़ीखेड़ा की रामसखी के प्रकरण को सुनते हुए पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वह इनके प्रकरण को पुन: जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करें। इसी तरह आमना पत्नी सहाबुद्दीन के मामले में सुनवाई के उपरांत कहा कि इन्हें पट्टे की जमीन दी गई जिस पर इन्होंने मकान बनाया है। दबंग लोग कब्जा करने की नियत से अवैध रूप से इनके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसकी जांच भी करायी जाय। घरेलू हिंसा उत्पीड़न के मामले में इंद्रा पांडेय उर्फ  इंदु पांडेय के खिलाफ  जांच कर एफ.आईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाय। उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को निर्देश दिये कि घरेलू हिंसा से संबंधित महिला थाना में दर्ज समस्त मामलों को पूर्ण विवरण के साथ लाया करें। जिससे इन पर की गई कार्यवाही अथवा चल रही कार्यवाही की भी जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को जन सुनवाई की जायेगी। संबंधित अधिकारी इसका अधिक से अधिक प्रचार कर जन सुनवाई में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता करायें। इससे उनके प्रकरणों को शीघ्रता से निपटाया जाय। पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि घर से भागी या अन्य प्रकरणों में पकड़ी गई महिलाओं को कार्यवाही पूर्ण होने तक रखने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इस पर आयोग की सदस्य ने कहा कि इस संबंध में पुलिस विभाग अपनी रिपोर्ट लिखकर दे दें। जिससे आयोग की बैठक में रखकर इसका समाधान निकाला जा सके।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य प्रभागुप्ता रगौली गांव स्थित जिला कारागार में निरुद्ध महिलाओं से महिला बैरक में जाकर उनसे जेल में मिल रहे भोजन आदि की जानकारी की तथा पूछा कि कौन महिला किस कारण से जेल में निरुद्ध हैं । इसी तरह किशोर बंदी गृह में पहुंचकर वहां पर विभिन्न प्रकरणों में बंदी बच्चों से जानकारी की और मीनू के अनुसार भोजन प्राप्त होने के संबंध में पूछा, और वहां उपस्थित प्रभारी अधीक्षक जिला जेल को निर्देश दिये कि वह मीनू के साथ प्रतिदिन के हिसाब से भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करायें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत सिंह  महिला थानाध्यक्ष विजय लक्ष्मी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed