{"_id":"5e7110e58ebc3ea4ce4c349f","slug":"action-chitrakutt-news-knp5509438140","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 ट्रकों की चेकिंग पांच का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 ट्रकों की चेकिंग पांच का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/शिवरामपुर। अवैध गिट्टी व बालू लेकर जाने की शिकायत पर खनिज विभाग की टीम ने सोमवार को दस घंटे तक लगातार जांच अभियान चलाया। इस दौरान शिवरामपुर से लेकर पहाड़ी व बरगढ़ क्षेत्र में 600 बालू व गिट्टी लदे वाहनों की जांच हुई। इसमें रवन्ना न मिलने पर पांच डंपरों का चालान किया गया।
जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने शिवरामपुर के पास डंपर व ट्रक मालिकों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि नियमानुसार ही खनिज सामग्री का परिवहन किया जाए। राजस्व की चोरी पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने खासकर रवन्ना लेकर ही बालू गिट्टी ढोने को कहा।
शाम तक 600 वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें 5 वाहनों में रवन्ना नहीं मिलने पर विधिक कार्यवाही की गई। इसके बाद जिला खनिज अधिकारी ने बरगढ़ क्षेत्र के हर्दी कला के पास अवैध मिट्टी व पत्थर ढुलान की शिकायत पर जांच की। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि अवैध ढुलान नहीं हो रहा है। खेत मालिक ने अपने बयान में बताया है कि उसकी मर्जी से ही मिट्टी क्रेता को दी गई है।