{"_id":"690f8548a2db5efff50ce666","slug":"accused-of-inciting-a-teenager-to-commit-suicide-arrested-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-122999-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 08 Nov 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी। पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 6 अक्तूबर को एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि 19 सितंबर को उनकी नाबालिग बेटी के साथ आरोपी नीरज छेड़खानी करता था। विरोध करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी थी। लोकलाज के भय और धमकियों से परेशान होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। जिस पर किशोरी के परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को अशोह मोड़ तिराहे के पास से आरोपी नीरज को गिरफ्तार किया गया।