फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Accused caught with stolen jewelery and phone

Chitrakoot News: चोरी के जेवर व फोन के साथ आरोपी को दबोचा

Fri, 24 Oct 2025 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 24 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Accused caught with stolen jewelery and phone
मानिकपुर। जीआरपी ने गश्त के दौरान प्लेटफार्म से शुक्रवार की शाम को एक चोर को पकड़ा है। इसके पास चोरी के जेवर, नकदी व मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि टीम के साथ जंक्शन रेलवे स्टेशन में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति टीम को देखकर छिपने लगा, शक होने पर उसकी तलाशी ली गई, तो कब्जे से जेवर, नकदी व मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ करने पर संदिग्ध ने अपना नाम मध्य प्रदेश के रीवा जिले के डभौरा थाने के आंबेडकर नगर निवासी देवानंद उर्फ दयानंद बताया। जानकारी करने पर पता चला की संदिग्ध के विरुद्ध दाभौरा, प्रयागराज, सतना सहित अन्य थानों में चोरी सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed