{"_id":"5ee50bcb8ebc3e42db6afcf0","slug":"accidant-chitrakutt-news-knp565384464","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत
विज्ञापन
फोटो- 1- घटना की जानकारी देते पोस्टमार्टम हाउस में बैठे मृतक के परिजन
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी(चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के अशोह गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है।
अशोह गांव निवासी प्रदीप सिंह(41) पुत्र जसवंत सिंह बुल्डोजर चालक है। प्रदीप की पुत्री की शादी बांदा जिले के तेंदुरा ओरन गांव में तय हुई थी। शुक्रवार को लॉकडाउन के चलते शादी की तारीख आगे बढ़ाने के लिए वह तेंदुरा ओरन गया था। देर रात करीब 10 बजे प्रदीप अकेले अपनी बाइक से घर लौट रहे थे तभी अशोह गांव के बाहर बने श्रमदान के पास कर्वी की तरफ से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई।
घटना में प्रदीप व दूसरी बाइक में बैठे राजा भइया पुत्र चुनवाद व सुरेश पुत्र धर्मराज निवासी रानी गोबरिया जिला बांदा घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया वहीं राजा व सुरेश की हालत गंभीर होने पर उनका प्राथमिक उपचार कर प्रयागराज रेफर कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी गुड़िया सिंह व पुत्री नेहा का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पत्नी ने बताया कि बेटी की शादी जून माह में नहीं कर पा रहे थे। इसलिए तारीख आगे बढ़ाने गए थे।