फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   accidant

आग लगने से आधा दर्जन घर जले 20-31-11

Wed, 29 Jan 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
accidant
फोटो नंबर- 20- आग लगने के बाद जले घर का दृश्य - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/भरतकूप। भरतकूप थाना अंतर्गत पहरा ग्राम पंचायत के भीखमपुर में शार्ट सर्किट के चलते फक्कड़ पुत्र जागेश्वर के घर में आग लग गई। घटना के दौरान सो रहे परिजनों को इसका आभास होते ही चीख पुकार मच गई। सभी जान बचाकर बाहर की ओर भागे। आग की लपटों ने आसपास के पांच अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से लाखों रुपये की संपत्ति राख हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात्रि भीखमपुर गांव मे शार्ट सर्किट से फक्कड के घर आग लग गई। किसी तरह आसपास के लोगो ंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बढ़ती चली गईं। पूरे गांव में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के लल्लू, वैकल समेत पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

इससे सभी घरों की रखी गृहस्थी जल गई। एक युवक का कम्प्यूटर व प्रिंटर आदि मशीनें भी जल गईं। भरतक ूप पुलिस टीम, ने फायर ब्रिगेड व स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाई गई। जिन घरों का नुकसान हुआ, उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव के प्रधान व अन्य लोगों ने सांत्वना दी है। ग्रामीणों की मानें तो इस आग से लगभग 9 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed