फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Accelerated pace of construction works

तेज हो गई निर्माण कार्यों की गति

Tue, 29 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Tue, 29 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accelerated pace of construction works
ओवरब्रिज की रंगाई पुताई करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

31 मार्च को मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी होते ही अधूरे विकास कार्यों ने तेजी पकड़ ली है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आने से पहले ही सारे काम पूरे कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। शहरी क्षेत्र के अलावा लोहिया समग्र ग्रामों के अधूरे कामों की निर्माण गति बहुत तेज हो गई है। ओवरब्रिज से लेकर जिला अस्पताल और टूटी सड़कों की मरंमत हो रही है। कलेक्ट्रेट व अन्य विभागों का रंगरोगन किया जा रहा है। अधिकारी व कर्मचारी कार्यालयों में देर शाम तक काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री 31 मार्च को पुलिस लाइन में बने मंच से विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। जिसमें ओवरब्रिज भी शामिल हैं। इसे लेकर अब ओवरब्रिज में दिनरात बचा रंगरोगन और विद्युत लाइन खींची जा रही हैं। इसके अलावा सभी विभागों में दिनभर कर्मचारी फाइलों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। लोहिया समग्र ग्रामों में शेष निर्माण कामों की गति बढ़ गई है। मुख्यमंत्री के सामने जिला अस्पताल की स्थिति का मामला उठने की संभावना है।
विज्ञापन


जहां करोड़ों खर्च होने के बावजूद कुशल चिकित्सक नहीं हैं। सीएमएस डा. एनके गुप्ता ने बताया कि 29 चिकित्सकों के सापेक्ष सिर्फ 16 चिकित्सक हैं। इसी प्रकार कर्मचारियों के स्वीकृत 22 पदों में 10 ही मौजूद हैं। कई बार शासन को स्टाफ बढ़ाने के लिए पत्राचार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed