{"_id":"ab70d11390c94ef020627ae22783840f","slug":"abvp-raised-voice-for-basic-facilities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत सुविधाओं के लिए अभाविप ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत सुविधाओं के लिए अभाविप ने उठाई आवाज
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 11 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी के पालेश्वरनाथ इंटर कालेज में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई। इसमें बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों की उदासीनता पर रोष जताया गया। तय किया गया कि समस्याओं पर सुनवाई न की गई तो कसबे में अभाविप प्रदर्शन और आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता चंद्रशेखर सिंह ने की। नगर मंत्री रोहित अग्रहरि ने कहा कि पूरे कसबे में समस्याओं का अंबार लगा है पर कोई सुनने वाला नहीं। उन्होंने मुख्य चौराहों पर सोलर लाइट लगाने की मांग की। खराब हैंडपंपों की मरम्मत किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। बैठक में कालेज की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद पाल ने कहा कि कालेज परिसर में कैंटीन की व्यवस्था कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
अंकुर तिवारी ने नि:शुल्क खेल सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही। विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया गया। युवाओं ने कहा कि विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। तय किया गया कि जल्द ही इन समस्याओं के समाधान के लिए बीडीओ से मिला जाएगा।
विज्ञापन