फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ABVP protested for not conducting the exam

Chitrakoot News: परीक्षा न कराने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Sat, 25 Feb 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
ABVP protested for not conducting the exam
चित्रकूट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खोही स्थित एक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रबंधक ने बी फार्मा द्वितीय वर्ष की फीस जमा करा ली है पर परीक्षा नहीं कराई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एबीवीपी के जिला संयोजक रोहित पाण्डेय ने बताया कि मानकविहीन इंस्टीट्यूट चलाने के विरोध में छह माह पूर्व भी प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप लगाया कि पुलिस की शिथिलता के कारण अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

छात्र हरिओम शुक्ला ने बताया कि पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में सत्र 2021.2022 में 26 छात्रों का डी फार्मा में प्रवेश लिया गया। प्रबंधक व संचालक ने इसकी संबद्धता फार्मेसी कॉलेज सुंदरपुर सहारनपुर से होने की बात बताई गई थी। छात्रों से 70 हजार रुपये प्रति छात्र की दर से फीस जमा कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के दौरान प्रथम वर्ष की परीक्षा ऑनलाइन संपादित कराई गई और अभी तक उसकी मार्कशीट नहीं दी गई। द्वितीय वर्ष की फीस लेकर प्रवेश का झांसा दिया गया। प्रवेश पत्र नहीं मिला तो यह पता चला कि फीस सहारनपुर में जमा ही नहीं कराई गई। न छात्रवृत्ति मिली और न लैपटॉप।

इस दौरान सीओ सदर को पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिला सह संयोजक रोहन शुक्ला, जिला संगठन मंत्री प्रखर मिश्रा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य तेज प्रकाश, दीपक त्रिपाठी, नगर मंत्री नितेश त्रिपाठी ,नीलमणि मिश्रा, राघव निषाद, धीरज पांडेय, कमल रंजन शुक्ला, अभिषेक अग्रहरि, शिवेंद्र शुक्ला , अंकुश पयासी, सलमान, हरिओम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed