फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Abhilasha and Bhanuja won

महाविद्यालय में प्रतियोगिताएं संपन्न, विजेता पुरस्कृत

Wed, 29 Sep 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Abhilasha and Bhanuja won
चित्रकूट। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अभिलाषा व भाषण में भानुजा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी के हिंदी विभाग व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत चल रहीं प्रतियोगिताएं हुईं। निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा अभिलाषा मिश्रा प्रथम, अदिति गुप्ता द्वितीय, रिया निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में भानुजा मिश्रा प्रथम, अदिति गुप्ता द्वितीय, मनोरमा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। स्वरिचत काव्यपाठ प्रतियोगिता में भानुजा मिश्रा पहला, अदिति गुप्ता दूसरा, कंचन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा राजेश कुमार पाल ने कहा कि छात्र, छात्राओं में रचनात्मक विकास के लिए प्रयत्नशील है। नेहरू युवा केन्द्र के प्रवीण कुमार सक्सेना ने रचनात्मकता की प्रशंसा की।
विज्ञापन

इस मौके पर विजेता छात्र, छात्राओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह्न प्रदान किये गये। कार्यक्त्रस्म का संचालन व आभार हिन्दी विभाग के प्रभारी डा नीरज गुप्ता ने किया। इस दौरान डा. सीमा कुमारी, डा. अमित कुमार सिंह, डा. मुकेश कुमार, डा. अतुल कुमार कुशवाहा, डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. राकेश कुमार शर्मा, डा. हेमंत कुमार बघेल, डा. आशुतोष कुमार शुक्ला, डा. गौरव पांडेय, बलवंत सिंह रमौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। कुरुक्षेत्र हरियाणा मार्कंडेय हॉकी स्टेडियम शाहाबाद में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी पुरुष प्रतियोगिता में राजस्व विभाग जनपद चित्रकूट में कार्यरत भरत कमल के प्रतिनिधित्व के बाद मुख्यालय लौटने पर खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने 24 सितंबर को तेलंगाना राज्य की टीम को 4-0 से हराया। दूसरा मैच 26 सितंबर को हिमाचल राज्य की टीम के साथ खेला गया। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने 3-0 से पराजित किया। तीसरा मैच 27 सितंबर को उत्तर प्रदेश एवं कर्नाटक के मध्य हुआ। जिसमें कर्नाटक को हार का सामना करना पड़ा। चित्रकूट स्पोर्टस क्लब के संयोजक कमलेश कुमार, राजेश सोनी, पंकज अग्रवाल, अफजल अली, अशोक सेन, अजय रिछारिया, कन्हैयालाल वर्मा आदि ने उन्हे माला पहनाकर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed