{"_id":"27f80377fff93235ee2b23e662dd38a5","slug":"aap-in-farmers-favour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के साथ आई आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के साथ आई आप
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें जिले में ओलावृष्टि और बारिश से नष्ट हुई फसल का किसानों को सही मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
आप के सुनील कुमार पांडे, संतोषी लाल, संतोष भारद्वाज, बिहारीशरण मिश्र, चंद्रहास पांडे, संदीप प्रकाश शुक्ला, प्रशांत पयासी, डा. रमाकांत गुप्ता, राजकुमार ओझा ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 27 फरवरी से हो रही लगातार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है।
विज्ञापन
इनका जीवनयापन मुश्किल है। किसानों को सरकारी लाभ और फसल बीमा दिलाया जाए। बैंकों की वसूली बंद कराई जाए।