{"_id":"57d82f364f1c1b2d46d48389","slug":"aangbadhi-workers-siege-mla-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगबाड़ी कार्यकत्रियों ने सांसद का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगबाड़ी कार्यकत्रियों ने सांसद का किया घेराव
चित्रकूट
Updated Tue, 13 Sep 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
सांसद आवास के सामने काली साड़ी पहनकर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व स्वास्थ्य संविदा कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। जिसमें कार्यकत्रियों ने सांसद निवास का घेराव कर संासद प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें ने जिलाध्यक्ष उषा द्विवेदी की अगुवाई में सांसद के निवास पहुंच नारेबाजी कर सांसद प्रतिनिधि को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
तहसील परिसर में पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के प्रतिनिधि भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की मांगों के प्रति गंभीर नहीं हैं। पेट्रोल पंप तिराहे पर आंगनबाड़ियों ने साड़ी फूंककर विरोध जताया। बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक वीर सिंह पटेल को दिया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री अमृता चर्तुेवदी, सावित्री, गायत्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों का धरना प्रदर्शन भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने कहा की प्रदेश सरकार के नेता धरना स्थल पर नहीं पहुंचे। आशा बहुओं ने काले फीते व काले झंडो सहित थाली बजाकर राज्य सरकार का विरोध किया।
विज्ञापन
धरने में जिलाध्यक्ष जुनैद, ब्लाक कोआर्डिनेटर शादाब हुसैन, दिलीप वर्मा, राम प्रकाश, चंद्र प्रकाश, डा सुधीर सिंह, मुन्नी पटेल, हेमलता रूपा, रोहिणी, रेखा पटेल, संतोष कुमारी, प्रेमा निर्मला, कमलेश मौजूद रही।