{"_id":"642b2ce035d7070eb0064844","slug":"a-young-man-was-run-over-by-a-bull-he-died-after-falling-on-the-road-chitrakutt-news-c-12-1-161472-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: युवक को सांड ने दौड़ाया, सड़क पर गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: युवक को सांड ने दौड़ाया, सड़क पर गिरकर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। दुकान का सामान लेकर बिहार से अपने गांव आ रहे युवक को सांड़ ने दौड़ा लिया। इस पर युवक ने भागना शुरू कर दिया। बीच में सड़क पर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बिहार थाना क्षेत्र के गांव बजौरा निवासी दीपू उर्फ टोपी (40) सोमवार को दुकान का सामान लेने बिहार कस्बा गया था। सामान लेकर बिहार से शाम पांच बजे वापस अपने घर आ रहा था। गांव से पहले ही सांड़ ने दीपू को दौड़ा लिया। पीछा करने पर जान बचाकर भागा दीपू हताश होकर सड़क पर गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोट आ गई और मौके पर ही मौत हो गई।
वह चार भाइयों में सबसे छोटा था और 85 वर्षीय मां के साथ रहता था। घर मेंं छोटी किराने की दुकान लगाकर जीविकोपार्जन करता था। बेटे की अचानक मौत से मां का रोकर बुरा हाल हो गया।