फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A young man crossing the road was crushed by a truck

Chitrakoot News: सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

Thu, 23 May 2024 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
A young man crossing the road was crushed by a truck
चित्रकूट। सड़क पार कर रहे युवक को गिट्टी लदे ट्रक ने कुचल दिया। इसके बाद पीछे से तेज रफ्तार आ रहे कई ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गए। इससे शरीर कई टुकड़े सड़क पर बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। युवक की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 32 वर्षीय युवक झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शहर के पुरानी बाजार पर सड़क पार कर रहा था। तभी भरतकूप की ओर आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने उसको रौंद दिया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। उसके पीछे से तेज रफ्तार से आए अन्य ट्रक भी युवक को रौंदते हुए निकल गए। लगभग दो घंटे बाद राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम पहुंची। पुलिसकर्मियों ने शवों के टुकड़ों को भरकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। इस दौरान उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। वह मटमैले रंग की शर्ट, काले रंग की बनियान व अंडरवियर पहने था। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभीतक यह अनुमान लगाया जारहा है कि युवक बाहरी है और सडक़ किनारे ही सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed