फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A truck hit an electricity pole, disrupting power supply for 14 hours.

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, 14 घंटे बाधित रही आपूर्ति

Mon, 05 Jan 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 05 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A truck hit an electricity pole, disrupting power supply for 14 hours.
फोटो न 04 सीकेटीपी 12 शहर के धनुष चौराहे पर टूटा पड़ा बिजली का खंभा व तार । संवाद
चित्रकूट। शहर के धनुष चौराहे पर रात को एक ट्रक ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक खंभा जमीन पर गिर गया और दूसरा बुरी तरह टेढ़ा हो गया। इस हादसे के चलते लगभग 14 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यह घटना शनिवार की रात लगभग दो बजे बताई जा रही है। शहर में रात के समय खनिज लोड कर ट्रकों का आवागमन काफी अधिक रहता है। इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर धनुष चौराहे पर लगे बिजली के खंभे और स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बिजली का खंभा पूरी तरह से गिर गया, जबकि दूसरा खंभा तिरछा हो गया। खंभों के पास बनी दुकानों के बाहर के चबूतरे भी इस घटना में क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

---------

आपूर्ति बाधित, जनजीवन प्रभावित
इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी सुबह से ही आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक भी बिजली चालू नहीं हो सकी। लगभग 14 घंटे तक बिजली न आने से स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। व्यापारियों का कहना है कि रात में तेज गति से चलने वाले डंपर और ट्रक अक्सर अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं। कुछ चालकों द्वारा नशे में गाड़ी चलाने की बात भी सामने आई है, जो खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि इस घटना से कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है और न ही किसी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ट्रक चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने के निर्देश दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed