फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A shopkeeper with a bounty of 25 thousand rupees on him for selling fake sim cards was arrested

Chitrakoot News: फर्जी सिमकार्ड बेचने वाले 25 हजार के इनामी और दुकानदार को दबोचा

Thu, 19 Jun 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
A shopkeeper with a bounty of 25 thousand rupees on him for selling fake sim cards was arrested
चित्रकूट। फर्जी व कूटरचित तरीके से सिमकार्ड एक्टिवेट करने के 25000 रुपये के इनामी आरोपी और एक अन्य वांछित को एसटीएफ, राजापुर पुलिस और साइबर सेल टीम ने दबोच लिया है। इनके कब्जे से चार मोबाइल, 36 आधार कार्ड, 239 ब्लैंक सिमकार्ड, तीन डेबिट कार्ड, एक डीएल, एक निर्वाचन कार्ड, दो पैन कार्ड, दो बायोमैट्रिक स्कैनर और 6620 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी निशीकांत राय की टीम को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाने से प्रयागराज जाने वाले रास्ते पर फर्जी सिमकार्ड बेचने वाले 25 हजार का इनामी वांछित हथिगवां थाना क्षेत्र के सुनियावां घासी का पुरवा निवासी संदीप पांडेय खड़ा है।
विज्ञापन

एसटीएफ टीम के साथ घेर कर उसे पकड़ा। आरोपी संदीप ने बताया कि वह साथी शिवदयाल, शिवबाबू, ओमप्रकाश अग्रहरि, राहुल पांडेय, जितेंद्र कुमार, नौफील के साथ मिलकर फर्जी व कूटरचित तरीके से सिमकार्ड एक्टिवेट कर साइबर क्राइम व अपराध करने वाले गिरोहों को महंगे दाम पर बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि शिवदयाल व जितेन्द्र प्री एक्टीवेटेड सिम कार्ड भारी मात्रा में उपलब्ध कराते हैं। मैं और नौफील लाल गोपाल गंज में मार्शल मोबाइल के नाम से दुकान है। आरोपी ने बताया कि अब तक नौफील को लगभग 800 प्री एक्टिवेटेड सिम कार्ड दिया है।

एसपी ने बताया कि संदीप पांडेय को लेकर हथिगवां थाना के किलहनापुर मलाका रजकपुर निवासी नौफील की दुकान पर गए, वहां से नगदी सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। गौरतलब है कि राजापुर में एसटीएफ की टीम ने चित्रकूट पुलिस के साथ मिलकर छह युवकों को एक हजार से अधिक सिम के साथ पकडा था। इस बार पकड़े गए दोनों युवकों के पहले पकड़े गए युवकों से व्यावसायिक संबध बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed