फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A new bridge of 112 meters long and 18 meters wide will be built on Mandakini.

Chitrakoot News: मंदाकिनी पर 112 मीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा बनेगा नया पुल

Thu, 19 Feb 2026 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 19 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
A new bridge of 112 meters long and 18 meters wide will be built on Mandakini.
19 सीकेटीपी-17-मंदाकिनी नदी के सकरे पुल से बांदा की ओर जाते वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मंदाकिनी नदी पर 17.46 करोड़ रुपये से नए पुल का निर्माण होगा। यह पुल पुराने पुल के समांतर बनेगा। इसकी डिजाइन तैयार हो गई है। यह पुल बनने से जाम की समस्या कम होगी और स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं का आवागमन आसानी होगी। पुल दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कर्वी क्षेत्र में मंदाकिनी नदी पर प्रस्तावित नया पुल 112 मीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा होगा। वर्तमान में मंदाकिनी नदी पर बना पुल महज साढ़े छह मीटर चौड़ा है। नए पुल के निर्माण पर 17 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। तीन महीने पहले पुराने पुल के लिए टेस्टिंग कर पुल की डिजाइनिंग व अन्य काम हुए थे।
विज्ञापन

बाद में पुल बनाने का काम ठहर गया था लेकिन नई डिजाइन मिलने के बाद मंदाकिनी नदी पर पुल बनाने का काम फिर से शुरू करा दिया गया है। नए पुल के निर्माण की जिम्मेदारी पटियाला की कंपनी राणा बिल्डर्स को सौंपी गई है। पुल तैयार होने के बाद धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम होगा और जिले के विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
छह दशक पुराने पुल की दीवारों में उगी घास-फूस
करीब 60 वर्ष पूर्व बने पुराने पुल की हालत अब जर्जर हो चुकी है। दीवारों पर घास-फूस उग आई है और संरचना कमजोर पड़ गई है। स्थानीय निवासी विजय मिश्रा व दुर्गेश खंगार ने बताया कि पुल की स्थिति को देखते हुए लंबे समय से नए पुल की मांग की जा रही थी। पुल का निर्माण शुरू होने से वाहन चालकों और आमजन को बड़ी सुविधा मिलेगी।
----------

साढ़े छह मीटर चौड़े पुल से प्रतिदिन निकलते 10 हजार वाहन

मंदाकिनी नदी में बने इस पुल से झांसी मिर्जापुर हाईवे से प्रतिदिन 10 हजार से अधिक वाहन आना जाना करते हैं। मंदाकिनी नदी पर बने पुल की चौड़ाई महज साढ़े छह मीटर होने के कारण अक्सर जाम की समस्या से राहगीरों की जूझना पड़ता है। कई बार तो पुल से निकलने में घंटों लगते हैं। समानांतर पुल के बनने के बाद पुल के साथ शहर की यातायात की समस्या खत्म होगी और राहगीरों को राहत मिलेगी।

------
बोले जिम्मेदार
तीन महीने से पुल की टेस्टिंग व डिजाइन का काम हो रहा था। इस कारण समय लगा है। नई डिजाइन तैयार हो गई है। इसलिए दोबारा काम शुरू हुआ है। इसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
- मृत्युंजय कुमार, अधिशासी अधियंता, पीडब्ल्यूडी, बांदा।

19 सीकेटीपी-17-मंदाकिनी नदी के सकरे पुल से बांदा की ओर जाते वाहन। संवाद

19 सीकेटीपी-17-मंदाकिनी नदी के सकरे पुल से बांदा की ओर जाते वाहन। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed