फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A mound of earth collapsed, burying a woman to death.

Chitrakoot News: मिट्टी का टीला धंसा, महिला की दबकर मौत

Sat, 03 Jan 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
A mound of earth collapsed, burying a woman to death.
फोटो-03 सीकेटीपी-10 तीरमऊ गांव के बाहर मिट्टी का टीला, जहां टीला धंसने से महिला की मौत हुई। संवाद
विज्ञापन

फोटो-03 सीकेटीपी-11 पिंकी देवी की फ़ाइल फोटो।
फोटो 03 सीकेटीपी 12 घटना के बाद गांव में जांच करती पुलिस। संवाद
राजापुर के तीरमऊ गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर/चित्रकूट। थाना क्षेत्र के तीर मऊ गांव में शनिवार सुबह नित्य क्रिया को जंगल गई एक महिला मिट्टी के टीले के नीचे दब गई। फौरन परिजन घायल को मंझनपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

तीर मऊ गांव निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे उनके छोटे भाई विनोद त्रिपाठी की पत्नी पिंकी त्रिपाठी (40 वर्ष) शौच के लिए जंगल में गई थीं। जब वे बैठी थीं, तभी अचानक एक मिट्टी का टीला भरभरा कर ढह गया और पिंकी त्रिपाठी उसके नीचे दब गईं। कुछ देर बाद जब अन्य महिलाएं जंगल में पहुंचीं, तो उन्होंने पिंकी त्रिपाठी को मिट्टी के नीचे दबा हुआ देखा। तत्काल परिजनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर महिला को बाहर निकाला। महिला की हालत गंभीर थी। उसे तुरंत इलाज के लिए कौशांबी के मंझनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को गांव लाने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतका पिंकी त्रिपाठी के पति विनोद त्रिपाठी इंदौर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके तीन बच्चे शिवा, पूनम और पूजा हैं। इस हादसे के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed