फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A helicopter carrying six passengers took off from Chitrakoot to Maihar.

Chitrakoot News: छह यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर ने चित्रकूट से मैहर के लिए भरी उड़ान

Mon, 24 Nov 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A helicopter carrying six passengers took off from Chitrakoot to Maihar.
फोटो नंबर- 6, 7 व 8-
विज्ञापन


पूजन-अर्चन के बाद सांसद व राज्यमंत्री की मौजूदगी में हवाई सेवा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की नगरी चित्रकूट और मां शारदा देवी की नगरी मैहर के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई। पहले दिन सोमवार को आरोग्यधाम के हेलीपैड पर वैदिक मंत्रोच्चारण के संग पूजन हवन किया। सांसद व राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पहली उड़ान को रवाना किया। इस यात्रा के ज्वैलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रभारी रोहिल अग्रवाल इसके पहले तीर्थ यात्री बने।
यात्रा की शुरुआत 20 नवंबर से होनी थी लेकिन इसके लिए चित्रकूट मप्र के आरोग्यधाम स्थित हेलिपैड और मैहर के हेलिपैड को लेकर एनओसी नहीं मिली थी। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सोमवार को पहले खाली हेलीकॉप्टर मैहर से मध्य प्रदेश के चित्रकूट के आरोग्यधाम हेरिपैड पर पहुंचा।
विज्ञापन

भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास, कामदगिरि मंदिर के प्रमुख संत मदनदास ने हवन पूजन किया। इस पूजन में सांसद गणेश सिंह, राज्यमंत्री प्रतिभा बागरी, विधायक सुरेंद्र गहरवार, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, एसपी सतना हंसराज सिंह व ईओ अनिकेत शांडिल्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले यह सेवा सुबह 10:10 बजे से शुरू होनी थी। पर खराब मौसम व कुछ तकनीकी कारणों से दोपहर एक बजे शुरू हुई। कर्वी निवासी रोहिल अग्रवाल पहले तीर्थ यात्री के रूप में साक्षी बने। उनके साथ राज्यमंत्री प्रतिभा बागरी भी मौजूद रहीं।
अन्य यात्रियों में अभिषेक सोनी, अंकुश केसरवानी, सुशील साहू व अविरल अग्रवाल ने पहला सफर किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि आज मां शारदा देवीजी मैहर व आरोग्यधाम चित्रकूट में पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ होना विकास की दिशा में एक और कदम है।
मैहर से चित्रकूट तक हवाई यात्रा शुरू होने से श्रद्धालुओं को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। राज्यमंत्री ने कहा कि यह नई सेवा न केवल पर्यटन को नई रफ्तार देंगी, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों, स्थानीय रोजगार के अवसरों और संपूर्ण पर्यटन संरचना को सुदृढ़ करने में भी निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

इनसेट
मेसर्स जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ की है। यह सेवा सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत निज ऑपरेटर के सहयोग से चलेगी। हेलीकॉप्टर कंपनी के जीतेंद्र राय ने बताया कि सेवा शुरुआती चरण में चित्रकूट से मैहर तक सप्ताह के दो दिन सोमवार और मंगलवार को मिलेगी। यह सेवा जबलपुर तक भी होगी। एक बार में पांच या छह श्रद्धालु ही सफर कर सकेंगे।
समय सारिणी और किराये का शेड्यूल
| कहां से-कहां तक | प्रस्थान | आगमन समय | किराया (रुपये) |
------------------------------------
| जबलपुर-मैहर | 8:00 सुबह | 9:00 सुबह। 5000 रुपये
| मैहर-चित्रकूट | 9:10 सुबह | 9:40 सुबह | 2500 रुपये |
| मैहर-जबलपुर | 9:50 सुबह | 10:20 सुबह। 2500 रुपये।
| जबलपुर-कान्हा | 10:30 सुबह | 11:30 दोपहर ।6250 रुपये।
| कान्हा-जबलपुर | 2:05दोपहर | 2:50 दोपहर। 6250 रुपये।
| जबलपुर-चित्रकूट | 8:00 सुबह | 9:40 दोपहर | 7500 रुपये |
| चित्रकूट-जबलपुर | 9:50 सुबह | 11:30 सुबह | 7500 रुपये |
मंगलवार का शेड्यूल
-----------
| कहां से-कहां तक | प्रस्थान | आगमन | किराया (रुपये) |
---------------------------------------------
| जबलपुर-मैहर | 8:00 सुबह| | 9:00 सुबह। 5000 रुपये
| मैहर-चित्रकूटर | 9:10 सुबह | 9:40 सुबह | 2500 रुपये |
| चित्रकूट-मैहर | 9:50 सुबह | 10.20 सुबह। 2500 रुपये
मैहर-जबलपुर।10:30 सुबह। 11:30 सुबह। 5000 रुपये
| जबलपुर-बांधवगढ़ | 12:00 दोपहर | 1:15 दोपहर | 3750 रुपये।
| बांधवगढ़-जबलपुर | 2:05 दोपहर | 2:50 दोपहर | 3750 रुपये
| जबलपुर-चित्रकूट | 8:00 सुबह | 9:40 सुबह | 7500 रुपये |
चित्रकूट-जबलपुर। 9.50 सुबह। 11: 30 दोपहर। 7500 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed