फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A dozen houses burnt in power tools

एक दर्जन घरों में बिजली उपकरण जले

Thu, 21 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 21 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
A dozen houses burnt in power tools
जला सामान दिखाते रमा शंकर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय के सिंचाई कालोनी बजरंग आश्रम के पास एचटी लाइन का तार मंगलवार देर शाम टूटकर 440 वोल्ट की लाइन पर गिर गया। जिससे घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गए। इससे लगभग एक दर्जन घरों में बिजली के उपकरण जल गए। इस दौरान सिंचाई कालोनी के सामने किराये पर रहने वाले भूमि संरक्षण विभाग में इंस्पेक्टर रमा शंकर शर्मा के मकान के पिछले कमरे में आग भी लग गई।
विज्ञापन


जिससे कमरे में रखे 25 हजार नगद सहित कपड़े, घरेलू सामान, पलग, बक्सा आदि भी जल गया। रमाशंकर ने बताया कि देर शाम अचानक लाइट चली गई और कुछ ही मिनट में वापस आई। इस दौरान कुछ जलने की दुर्गंध आने पर बच्चों ने उन्हेें फोन करके बताया। जिस पर घर आकर उन्होंने देखा तो पीछे कमरे में रखा सामान जल रहा है। खिड़की से धुंआ निकल रहा था। आग लगी देखकर पड़ोसियों को बताया तब जाकर आग बुझाई गई।
विज्ञापन


अचानक तेज वोल्टेज आने से पंखा फुंक गया। बजरंग आश्रम निवासी मीरा पत्नी रामचंद्र कूलर को बंद करने के लिए दौड़ी तो प्लग को टच करते ही उनका हाथ झुलस गया।

करंट उतरने से बजरंग आश्रम के पास और सिंचाई कालोनी के सामने रहने वाले एक दर्जन लोगों के बिजली उपकरण जल गए। बजरंग कालोनी निवासी रामचंद्र साहू ने बताया कि उसके घर में तेज वोल्टेज से सबमर्सिबल पंप जल गया। वहीं नंदू यादव ने बताया कि उसके घर में फ्रिज, सीएफएल बल्ब, भानू प्रताप सिंह के घर में कूलर, पंखा, भोला प्रसाद के यहां पानी का आरओ व पंखा, सोनू मिश्रा के घर में टीवी, फ्रिज, अनवर का पंखा, बल्ब, संपत लाल के घर में पंखा, कूलर व राजीव शर्मा का पंखा व फ्रिज, लेखपाल लव सिंह के घर में पूरा एमसीबी बाक्स, दो पंखे जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई वोल्टेज आने से हुए नुकसान पर पीड़िताें का कहना है कि हाई वोल्टेज आने से एक बार लाइट कट गई थी। लेकिन उसी दौरान फिर से लाइन जोड़ दी गई। जिसके बाद कई बार लाइन मैन व पावर हाउस में फोन किया गया तो भी लाइट नहीं काटी गई । बजरंग आश्रम निवासी लोगों का कहना है कि जब तार गिरने के बाद लाइट कट की गई थी तो दोबारा जोड़ने से पहले पावर हाउस के कर्मचारियों को इस बारे में पता करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed