फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A devotee died due to drowning while bathing in Mandakini

Chitrakoot News: मंदाकिनी में नहाते समय डूबने से श्रद्धालु की मौत

Tue, 22 Jul 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A devotee died due to drowning while bathing in Mandakini
चित्रकूट। सावन के दूसरे सोमवार को रामघाट के मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने आया एक श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में नहाते समय डूब गया। काफी खोजबीन के लगभग 40 मिनट बाद श्रद्धालु का शव मिला। साथ में आए परिजन व दोस्तों ने पुलिस प्रशासन पर खोजने में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरीहार थाना क्षेत्र के सिसोलर गांव निवासी चरण सिंह ने बताया कि उसका बेटा देव सिंह (15) गांव के ही राजेंद्र, जय सिंह, अंकित मिश्रा, मयंक मिश्रा, महेश अहिरवार, नरेंद्र, आदित्य, हीरालाल यादव सहित कुल 29 लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से चित्रकूट के भगवान कामतानाथ के दर्शन व मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए आया था।
विज्ञापन

सभी रामघाट के पास ठकुराइन धर्मशाला में रुके थे। वहां कीर्तन भजन का कार्यक्रम चल रहा था। सुबह छह बजे बेटा, मयंक, हीरालाल व जयसिंह के साथ मंदाकिनी नदी में नहाने गया था। नहाते समय बेटा गहरे पानी में चला गया। कुछ देर तक दिखाई नहीं दिया तो खोजबीन शुरु की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने नाव व गोताखोरों की मदद से बेटे के शव को पानी से बाहर निकाला। बताया कि उसके एक भाई शिवा सिंह व मां संजना सिंह है। वह कक्षा नौ में पढ़ता था।

आदित्य ने आराेप लगाया कि डूबने के बाद सभी साथी बचाने की गुहार लगाते रहे लेकिन पुलिस प्रशासन ने नहीं सुनी। काफी देर तक कोई गोताखोर नदी में नहीं उतरा। इसकी वजह से देव सिंह डूब गया और मौत हो गई। बताया कि बताने के बाद तुरंत प्रशासन गोताखोरों को बुलाकर नदी में खोजते तो देव की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed