फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A blood donation camp will be held at the district hospital on June 14.

Chitrakoot News: 14 जून को जिला अस्पताल में लगेगा रक्तदान शिविर

Thu, 11 Jun 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 11 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A blood donation camp will be held at the district hospital on June 14.

विज्ञापन
चित्रकूट। अमर उजाला फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को जिला अस्पताल व जानकीकुंड चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगेगा। इसमें डीएम व एसपी बतौर अतिथि शामिल होंगे।
डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि लोगों के मन से रक्तदान को लेकर गलत फहमियां होती हैं। एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसमें सभी को बढ़ चढ़कर सहयोग करना चाहिए। एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी समय रोगी या घायल को रक्त की जरूरत पड़ सकती है। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में रक्त होगा, तभी जरूरतमंदों को दिया जा सकता है। जब कोई रक्तदान नहीं करेगा तो रक्त कैसे इकट्ठा होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि अस्पताल में अलग-अलग ग्रुप के रक्त का स्टॉक रखा जाता है। जो किसी भी जरूरतमंद के काम आता है। रक्तदान को लेकर कोई भ्रम न रखें। जिला अस्पताल व जानकीकुंड अस्पताल में रक्तदान शिविर की तैयारी चल रही हैं। 14 जून को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक अमर उजाला फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसके लिए कई सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed