{"_id":"42-209598","slug":"Chitrakoot-209598-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने संजय गांधी का मनाया जन्मदिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने संजय गांधी का मनाया जन्मदिन
Chitrakoot
Updated Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी कार्यालय में स्व. संजय गांधी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कमलदास बाबू ने की। उन्होंने कहा कि संजय गांधी युवा भारत के नायक थे। वे युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। महासचिव फूलचंद्र गुप्ता ने कहा कि युवाओं को संजय गांधी के विचारों और व्यक्तित्व से सीख लेनी चाहिए। कुशल सिंह पटेल ने कहा कि अगर इस समय वे हमारे बीच होते तो पूरी दुनिया में छा गए होते। जिला सचिव लक्ष्मण त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने युवाओं को मुख्य संगठन से जोड़ने का काम किया। बैठक में विजयमणि त्रिपाठी, रंजीत सिमोन, चुनबाद प्रसाद, अवधेश करवरिया, विनीत पयासी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन