{"_id":"42-202803","slug":"Chitrakoot-202803-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस : पिछली बार की अपेक्षा बिक्री हुई अच्छी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस : पिछली बार की अपेक्षा बिक्री हुई अच्छी
Chitrakoot
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के दुकानदारों की चांदी रही। पिछली बार की अपेक्षा इस बार लगभग दस फीसदी की बढ़ोत्तरी बिक्री में बताई जा रही है। हालांकि सराफा व्यवसायियों का यह भी कहना था कि इस बार ग्रामीण इलाके के खरीददार काफी कम रहे।
मेसर्स भैरो प्रसाद विष्णु प्रसाद सर्राफ के अतुल अग्रवाल ने बताया कि इस बार सोना धनतेरस के दिन लगभग 27,900 रुपये प्रति ग्राम और चांदी 39,300 रुपये प्रति किलो रही। दाम में कमी की वजह से लोगों में सोना-चांदी खरीदने के प्रति ज्यादा रुचि ली गई। इसमें भी सिक्का, लक्ष्मी गणेश और ठोस चांदी ज्यादा खरीदी गई। बनारसी अलंकार मंदिर के राजू बनारसी का कहना था कि सोना और चांदी सस्ता होने से बिक्री अच्छी हुई है हालांकि गांव के खरीददार कम आए, जिसकी वजह प्राकृतिक आपदा से किसान की हालत पस्त होना मानी जा रही है। अन्य स्वर्णकारों का भी बिक्री को लेकर सकारात्मक जवाब रहा। बर्तनों के खरीददारों में भी उत्साह नजर आया। दुर्गा जायसवाल ने बताया कि इस बार कुछ महीने पहले ही धातु के दाम बढ़ने से बर्तनों की कीमत में दस फीसदी का इजाफा हुआ है। पीतल का दाम लगभग 450 से 500, तांबा 700 से 1500 तक रहा। धनतेरस के दिन इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों की भी बिक्री काफी अच्छी रही। पुरानी बाजार के इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी अशोक गुप्ता, नरेंद्र कुमार अग्रवाल, अशोक निगम, सुशील अग्रवाल आदि ने कहा कि धनतेरस में बाजार ठीकठाक रहा।