{"_id":"42-202253","slug":"Chitrakoot-202253-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पुनरीक्षण कार्य में करें सहयोग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पुनरीक्षण कार्य में करें सहयोग’
Chitrakoot
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का एक जनवरी 2015 के आधार पर पुनरीक्षण कार्यक्रम होना है। जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने इस संबंध में अधिकारियों की बैठक कर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इसमें सहयोग की अपेक्षा की।
जिलाधिकारी ने इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जिले की चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में कुल 382 मतदेय स्थल और तीन सौ मतदान केंद्र हैं। मानिकपुर में 351 मतदेय स्थल और 284 मतदान केंद्र हैं। कुल 584 मतदान केंद्रों पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन निर्धारित तिथियों में किया जाएगा। 733 मतदेय स्थलों के लिए बीएलओ तैनात किए गए हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार, प्रशिक्षु आईएएस रमेश रंजन, उप जिलाधिकारी कर्वी नरेंद्र सिंह, मानिकपुर सीपी उपाध्याय आदि के अलावा सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, बसपा जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, कांग्रेस प्रतिनिधि कुशल सिंह पटेल और भाजपा प्रतिनिधि प्रदीप कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
परेशानी हो तो फोन करें
जिलाधिकारी ने कहा कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण अवधि के दौरान किसी व्यक्ति या मतदाता को कोई परेशानी होती है तो उसके लिए वह संबंधित तहसील के हेल्पलाइन नंबर पर समस्या का समाधान करा सकता है। कर्वी तहसील के लिए 05198- 235365, मऊ के लिए 05195- 220365 और मुख्यालय के लिए 05198-235115 और 235838 आवंटित है। इसके अलावा निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 18001801950 पर भी फोन किया जा सकता है।