फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   बीटीसी प्रशिक्षुओं ने डायट गेट पर डाला ताला

बीटीसी प्रशिक्षुओं ने डायट गेट पर डाला ताला

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिवरामपुर (चित्रकूट)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सत्र 2012 के बीटीसी प्रशिक्षुओं का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को फिर इन छात्र-छात्राओं ने डायट के चैनल पर ताला डाल दिया। इससे काउंसलिंग को आए अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन के कड़ा रुख अपनाने की बात पर छात्रों ने ताला खोला। वहीं एसडीएम ने एक सप्ताह के अंदर उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। यह हंगामा करीब ढाई घंटे तक चला।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2012 के करीब 150 बीटीसी प्रशिक्षु परीक्षा फार्म भरने में बायोमैट्रिक थंब मशीन के आधार पर 90 फीसदी उपस्थिति की बाध्यता पर आंदोलित हैं। ये लोग लगातार धरना दे रहे हैं। इन लोगों ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर मंगलवार को डायट के चैनल गेट पर ताला डाल कापी-किताबों को जलाया था। बुधवार को भी उन्होंने ताला डालने का घटनाक्रम दोहराया। जबकि बुधवार को वहां विज्ञान और गणित के विषय विशेषज्ञों की उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनाती के लिए काउंसलिंग थी। ऐसे में बाहर से आए अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार बीडी गुप्ता और चौकी इंचार्ज नीरज यादव ने समझाने की कोशिश की पर आंदोलित प्रशिक्षुओं ने एक न सुनी। इसके बाद एसडीएम नरेंद्र सिंह और सीओ सदर सुधीर जायसवाल के साथ कोतवाल राकेश मिश्र भी वहां पहुंचे। पहले तो इन अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को समझाने की कोशिश की पर जब बात नहीं बनी तो रुख कड़ा किया। पुलिस बल को आगे बढ़ता देख प्रशिक्षुओं का रुख नरम हो गया। इन लोगों ने ताला खोल दिया। इसके बाद काउंसलिंग शुरू हो सकी। छात्रों के अनुसार, एसडीएम के मंगलवार तक मामले के सकारात्मक हल के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्राचार्या अपने रुख पर कायम
उधर, प्राचार्या वीना गुप्ता आज भी अपने रुख पर कायम रहीं। उन्होंने कहा कि शासन के आदेश के अनुसार ही वह परीक्षा फार्म भरवा रही हैं। छात्र दबाव बना रहे हैं पर वह इसमें नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि छात्रों ने तो उन पर हमला भी किया था पर उनके भविष्य को देखते हुए रिपोर्ट नहीं कराई और छुट्टी पर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed