{"_id":"42-177265","slug":"Chitrakoot-177265-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी को आता देख बीमारियों से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी को आता देख बीमारियों से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
Chitrakoot
Updated Tue, 08 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। लोकसभा चुनावों और गर्मी के मौसम से पहले बीमारियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वेद प्रकाश ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल का सेंट्रल सप्लाई सिस्टम और गोदाम में लगे आक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण कर दवाओं की समाप्ति तिथि को भी देखा।
सीएमओ ने बताया कि जिलाधिकारी से मांग की जाएगी कि चुनाव में चिकित्साधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। जिससे स्वास्थ्य कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के बजाय मतदान में लगे कर्मचारियों और मतदान के दिन उत्पन्न होने वाली किसी भी आकस्मिक हालात से निपटने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सकों को 36 घंटे पहले से ही हाई एलर्ट पर रखा जाएगा। जो चिकित्सक ड्यूटी से आफ रहेंगे उन्हें भी कैंपस में ही रहने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल में लगे सेंट्रल आक्सीजन सप्लाई सिस्टम का निरीक्षण करने के बाद सीएमओ ने जनरेटर में आटो स्टार्ट पैनल लगवाने का प्रपोजल भेजने को कहा है। चिकित्साधिकारी ने कहा कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है, इसलिए सोच समझकर उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी। सीएमओ ने अस्पताल में ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी और वार्डों का निरीक्षण किया। स्टाक में मौजूद दवाओं की स्थिति की जानकारी ली। मरीजों को दी जा रही कुछ दवाओं को हाथ में लेकर उसकी एक्सपायरी डेट भी चेक की। गर्मी के दिनों में ओआरएस की सप्लाई मंगाने का भी निर्देश दिया।