{"_id":"42-177130","slug":"Chitrakoot-177130-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में कूदी युवती का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में कूदी युवती का नहीं लगा सुराग
Chitrakoot
Updated Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/राजापुर। परिजनों की मामूली डांट से क्षुब्ध होकर शनिवार रात यमुना नदी में कूदी युवती का दूसरे दिन भी गोताखोर पता नहीं लगा सके। पुलिस नदी में जाल डलवाकर तलाश में जुटी है।
कस्बा निवासी महेश उर्फ डब्लू हलवाई की बेटी अवंतिका उर्फ एनी (22) ने शनिवार की रात करीब आठ बजे यमुना नदी पुल से छलांग लगा दी थी। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने नदी में गोताखोर उतारे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार को भी गोताखोर दिनभर नदी में तलाश करते रहे। देर शाम अंधेरा होने के बाद गोताखोरों ने नदी में जाल डालकर छोड़ दिया है। पुलिस के अनसुार युवती का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। हो सकता है कि बहाव में दूर चली गई हो। फिलहाल नदी में जाल डलवाकर छोड़ दिया गया है। सोमवार को आगे जाकर जाल डलवाया जाएगा। एनी पांच बहन और दो भाइयों में छोटी थी। उसके पिता के अनुसार काम करने को लेकर मामूली रूप से उसे डांट दिया गया था। इससे नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठा लिया।