फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   कोई संवेदनहीन तो कोई सजग

कोई संवेदनहीन तो कोई सजग

Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। देउंधा गांव के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने के बाद जब घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो अधिकारियों की संवेदनहीनता और सजगता दोनों ही चीजें वहां पर देखने को मिलीं। जहां घायलों के फटे कपड़े होने पर नायब तहसीलदार से कहा गया तो उन्होंने कहा, ये सब बाद में पहले पोस्टमार्टम कराने चलो वहीं जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह, अपर जिलाधिकारी केशवदास आदि ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रुककर डाक्टरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों कर्मचारियों की संवेदनहीनता प्राय: इस तरह की घटनाओं में दिख ही जाती है। दुर्घटना के चलते बस में फंसकर कुछ यात्रियों के कपड़े भी बुरी तरह फट गए। कुछ लोग अस्पतालों में कंबल आदि ओढ़कर बैठे थे। इनमें कुछ महिला यात्री भी थीं। उनकी दशा को देखकर वहां पहुंचे नायब तहसीलदार कर्वी रामगोपाल वर्मा से जब कहा गया कि वह इनके लिए कुछ कपड़ों की व्यवस्था कर दें तो उनका जवाब था, यह सब बाद में होगा, पहले मेरे साथ कुछ लोग चलिए और पोस्टमार्टम करवाएं। हालांकि बाद में सीएमएस आरबी गौतम के साथ स्वास्थ्यकर्मियों हरीशंकर सिंह, अशोक सिंह, रमाकांत के अलावा एक नर्स ने इन यात्रियों के लिए कपड़ों का जुगाड़ किया।
विज्ञापन

हालांकि जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह, अपर जिलाधिकारी केशवदास आदि ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रुककर डाक्टरों को निर्देश दिए। एडीएम लगभग डेढ़ घंटे रुके रहे और एक-एक घायल को इलाहाबाद भेजने की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव गृह को भी पूरी जानकारी भेज दी गई है। रैपुरा थाने में घटना का मामला 209, 337,338,304 के तहत दर्ज कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने घायलों के साथ एक डाक्टर को भी इलाहाबाद भेजा। साथ ही आश्वासन दिया कि सरकार से हर संभव सहायता दिलाने की कोशिश की जाएगी। अस्पताल से घायलों को ले जाने के लिए एआरटीओ उदयराम ने दो वाहनों की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की सूची
भवानी शंकर पटेल (65), रघुवीर पाढ़ी (68), धीरेंद्र कुमार (46), रजनीकांत विस्वास (43) पुत्र अभिराम, सीमा (38) पत्नी प्रदीप, प्रदीप पटनायक (49), पुष्पलता साहू (60) पत्नी प्रशांत, प्रमिला विस्वास (45) पत्नी प्रफुल्ल, सुपरकांत महंत (35) पुत्र नवल किशोर, पुष्पलता(60) पत्नी प्रशांत साहू, अन्नरुद्रा भयवेश (60) पत्नी अखिवदेश, अजय साहू (48), प्रफुल्ल विस्वास (65), भवानीशंकर पटेल (65), इंद्राणी पाढ़ी (40) पत्नी शंभू, सौभाग्यनी सरोजनी (40) पत्नी अज्ञात, बबीता पाठक (35) पत्नी अमरयानी, जवाहरलाल (52)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed