फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   धूमधाम से मनाई गई देवोत्थान एकादशी

धूमधाम से मनाई गई देवोत्थान एकादशी

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। देवोत्थान एकादशी जिले में धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने छोटी दीपावली के पर्व के रूप में भी इसे मनाया। गन्नों की खरीद की गई। आस्थावानों ने तीर्थक्षेत्र में कामदगिरी की परिक्रमा की। पुरानी बाजार में कलशयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मान्यता है कि आज के ही विष्णु भगवान ने शाप से मुक्ति पाने के लिए सालिगराम अवतार के रूप में तुलसी से विवाह किया था। आज तीर्थक्षेत्र में मठ मंदिरों में यह आयोजन भी किया गया। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने रामघाट में मां मंदाकिनी में स्नान कर कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। कई जगहों पर धार्मिक आयोजन भी किए गए। गन्नों की खरीद भी की गई, जिसकी पूजा का आज महत्व है। शाम को घरों में दीप जलाए गए। उधर एकादशी पर पुरानी बाजार में गोलाबाजार में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई जिसकी अगुवाई अमित कृष्ण शास्त्री वृंदावन ने की। कलश यात्रा अनिल केशरवानी के घर से अन्नपूर्णा मंदिर होते हुए कथा स्थल पहुंची। इस मौके पर सुनील केशरवानी, यश, अर्जुन, अनुज, बबलू, अशोक केशरवानी, ओम केशरवानी, मुन्ना, आशीष, महेंद्र, अंकित, संगीता, माधुरी, ऊषा, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed