फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   केक काटकर मनाया नेताजी का मनाया जन्मदिन

केक काटकर मनाया नेताजी का मनाया जन्मदिन

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी पार्र्टी जिला कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 74 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाते हुए गुरुवार को केक काटकर खुशी मनाई। कार्यक्रम का आकर्षण भजन गायक मूलचंद्र, ब्रजेश पटेल व ग्रामोदय विश्वविद्यालय के संगीत प्रोफेसर लल्लू राम शुक्ला का संगीत कार्यक्रम रहा जिन्होंने नेता जी के जीवन और संघर्षों का अपने कविता व भजन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण कर कार्यकर्ताओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, प्रदेश स्तरीय नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में मनाए गए जन्म दिन समारोह में जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव और लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह पटेल ने केक काट कर एक दूसरे को बधाई दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटकर एक दूसरे से खुशी का इजहार किया। अपने उ्दबोधन में पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अपने नेता के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2014 के लोकसभा चुनाव में बांदा-चित्रकूट से सपा के प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्ता को विजयी बनाकर नेता जी को दिल्ली के तख्त पर बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करने का संकल्प ले आने की मांग की हैं। सपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर सरकार के कार्यक्रमों से अवगत कराया। सपा लोहियावाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि नेता जी ने देश के नौजवानों और किसानों के लिए जो संघर्ष किया उसे देश की जनता नहीं भुला सक ता है। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरीशंकर मिश्रा ने नेता जी के रक्षामंत्री के कार्यकाल में किए गए कामों का उल्लेख किया। सदर विधायक वीर सिंह ने लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मनाए गए जन्मदिन समारोह में शिरकत की। इस मौके पर मो. गुलाब खां, भइया लाल द्विवेदी, विधानसभा अध्यक्ष अनुराग सिंह पटेल, शंकर दयाल यादव, आनंद त्रिपाठी, मो आमिर फारूकी, ओम प्रकाश यादव, जिला सचिव शलीम, श्याम बिहारी यादव, भइयालाल यादव, विवेक श्रीवास्तव, मुन्नालाल गुप्ता, अरसद खान, मनोज यादव, शारदा अग्रहरी, संतोष पटेल, शिवशंकर यादव, मुन्नालाल यादव, सुशील कुमार मिश्रा, रामचंद वर्मा, हरिमोहन यादव, संतराम पटेल, साहब लाल द्विवेदी, मो. युनूस, हरिश्चंद्र आचार्य, एजाज हसन, फराज खान, मोहसिन अली, राधेश्याम गुप्ता, कैलाश जायसवाल, गोपाल साहू, मदन त्रिपाठी, राधेश्याम यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संकल्प किया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ पांडे ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed