फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   आजादी के समय नगर पंचायत का हुआ गठन

आजादी के समय नगर पंचायत का हुआ गठन

Fri, 13 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
आजादी के समय नगर पंचायत का हुआ गठन

विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। जिले में नगर पंचायत की तीन सीटें हैं। जिसमें महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर का विशेष महत्व रहा है। टाउन एरिया का गठन आजादी के पूर्व ही हो गया था लेकिन चुनावी प्रक्रिया 1950 से शुुरू हुई। जिसमें कई बार चेयरमैन सर्व सहमति से मनोनीत कर दिए जाते थे। जिसमें पहली बार स्व. राम प्रसाद रूपौलिहा चेयरमैन हुए। इसके बाद सन 1951 से 52 स्व. जगदीश प्रसाद रूपौहिला रहे। 1952 से लेकर 71 तक 19 वर्षों तक स्व. शिवनरेश राल्ही रहे। 1971 से 76 तक शिव नरेश मिश्र बैद्य रहे। 1977 से लेकर 88 तक प्रशासनिक अधिकारी के हवाले किया गया। 1988 से 93 तक घनश्याम दास मिश्रा उर्फ चुन्नू रहे। दो वर्ष प्रशासनिक अधिकारी के हवाले नगर पंचायत रही। 1995 से 97 तक चुन्नी देवी वर्मा रहीं। 1998 में एक साल के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल कुमार हुए। 1999- 2000 मे चंपा देवी सोनकर रही। 2000 से 2006 तक लक्ष्मी प्रसाद वर्मा रहे। 2006 से 2011 तक भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव की मां बसंती जाटव चेयरमैन रहीं। इसके बाद लक्ष्मी प्रसाद वर्मा चेयरमैन हुए जो निवर्तमान हैं।
-इनसेट
राजापुर। स्थानीय राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि टाउन एरिया का गठन तो आजादी के पहले ही अंग्रेजों के समय हो गया था। उन्होंने दावा किया कि 14 जनवरी 1860 को तुलसीदास की जन्मस्थली को टाउन एरिया का दर्जा मिला था। स्थानीय संजीव मिश्रा ने बताया कि अंग्रेजों के समय से ही इसका गठन होने के कारण यहां के अध्यक्ष को चेयरमैन ही कहा जाता है।
विज्ञापन


आगरा के साथ किया गया था गठन
चित्रकूट। भाजपा नेता शिवशंकर सिंह ने बताया कि आजादी के बाद आगरा व राजापुर को एक साथ नगर पंचायत बनाया गया था। आज आगरा नगर पंचायत नगर निगम में बदल गई। राजापुर नगर पंचायत क्षेत्र क विकास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 साल बाद सामान्य सीट होेने पर जताई खुशी
राजापुर। नगर पंचायत सीट 22 साल बाद सामान्य सीट घोषित होने से कस्बे में हर्ष व्याप्त है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि राजापुर नगर पंचायत में कुल 12 वार्ड हैं। जिसमें हनुमान गंज, माधावगंज, केवटरा खटकाना, दक्षिणीना का पश्चिम भाग, नयागंज, रूपौलिहन का टोला, अंजहाई पुरानी बस्ती, कटरा पूर्व भाग, दक्षिणी पूर्व भाग, पश्चिम नाका भाग के नाम से वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण जारी (सामान्य) होने के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने तैयारियां शुरू कर दी है। कुछ ऐसा मानिकपुर नगर पंचायत सीट में भी है।
आजादी के समय नगर पंचायत का हुआ गठन
-19 साल तक शिवनरेश रहे चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed