{"_id":"5bc23429bdec22695b7795c9","slug":"81539453993-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में जिले की टीम ने बढ़ाया गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में जिले की टीम ने बढ़ाया गौरव
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। विद्या भारती के कानपुर क्षेत्र में आयोजित प्रांतीय मेले में वैदिक गणित में जिले की टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया। शनिवार को विजेता टीम का स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
शहर के सेठ रामनाथ रामकिशुन सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज दिवियापुर औरया में 10 से 12 अक्टूबर तक प्रांतीय स्तर के ज्ञान विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें इस विद्यालय के पांचवीं कक्षा के छात्र पुष्पेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, ऋषभ पटेल की टीम ने प्रांत में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार सांस्कृतिक प्रश्न मंच में भी यहां के छात्र सिद्धार्थ नारायण, राहुल कुमार व संदीप कुमार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा विज्ञान प्रश्न मंच में जितिन कुमार, अभिजीत व हर्ष दिनकर ने प्रांत में दूसरा स्थान प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान उन्होंने बच्चों की तैयारी कराने वाले आचार्य दिलीप उपाध्याय का भी उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर आचार्य अजय विश्वकर्मा, नारायण देव द्विवेदी, शिवमूरत आदि मौजूद रहे।