फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ऊंची आवाज में बोले तो करा देंगे इनकाउंटर

ऊंची आवाज में बोले तो करा देंगे इनकाउंटर

Sat, 07 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ऊंची आवाज में बोले तो करा देंगे इनकाउंटर
ऊंची आवाज में बोले तो करा देंगे इनकाउंटर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। तड़के खेत की जोताई कराने पहुंचे युवक को यूपी 100 पुलिस टीम के सदस्यों ने सिर्फइसलिए मारापीटा क्योकि पूंछने पर उसने यह कह दिया कि सामने ट्रैक्टर से जोताई हो रही है क्या दिखाई नहीं देता। अब पीटा युवक अपना इलाज कराता फिर रहा है।

पहाड़ी निवासी राजेश पांडेय पुत्र विष्णुदत्त ने बताया कि शनिवार को तड़के लगभग चार बजे ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई कराने पहुंचा था। इसी दौरान लोहदा से लौटते समय एक यूपी 100 पुलिस वाहन उसके खेत के पास रूका। उसमें बैठे पुलिसकर्मियों ने उसे बुलाकर कहा कि अभी सवेरा नहीं हुआ और यहां क्या कर रहे हो। जिस पर उसने कहा कि धूप निकलने पर गर्मी से बचने के लिए तड़के ही खेत की जुताई करा रहा है। वो देखो सामने ट्रैक्टर से जुताई हो रही है। इतना सुनते ही वाहन में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे लात घूंसों से पीटा। फिर कहा कि पुलिस से ऊंची जुबान में बात करेगा तो इनकाउंटर करा देेंगे। आरोप लगाया कि पुलिस पिटाई से उसके कान में गहरी चोट आई है। पहाड़ी अस्पताल में इलाज कराया तो उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई है। सीओ राजापुर शिवलोचन ने बताया कि इस मामले की लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत सही होगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed