{"_id":"695abba1f399e94ef2025717","slug":"8-lakh-rupees-stolen-by-breaking-the-lock-of-printing-press-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-125276-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रिंटिंग प्रेस का ताला तोड़ कर आठ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रिंटिंग प्रेस का ताला तोड़ कर आठ लाख की चोरी
Mon, 05 Jan 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04 सीकेटीपी 16 घटना में पीड़ित से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में शनिवार रात को चोरों ने आकांक्षा डिजिटल स्टूडियो एवं प्रिंटिंग प्रेस को निशाना बनाया और वहां से लाखों के उपकरण पार कर दिए। वहीं, बरगढ़ थाना क्षेत्र के मटिया गांव में भी एक झोपड़ी से खाने-पीने की सामग्री की चोरी हुई और पड़ोसियों की साइकिल चोरी करने का भी प्रयास किया गया। दोनों घटनाओं के संबंध में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
बगरेही निवासी रामबाबू ने बताया कि वह दुकान में शाम को ताला बंद कर घर चला गया था। सुबह बगल के दुकान मालिक ने ताला टूटा देख फोन कर चोरी की सूचना दी। वह दुकान पहुंचा और अंदर घुसा तो देखा कि चोरों ने दो ड्रोन कैमरे व पांच अन्य डिजिटल कैमरे सहित वीडियो ग्राफी मशीन व अन्य सामान पार कर दिया था। उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ राजकमल व थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित के अनुसार करीब आठ लाख रुपये की चाेरी हुई है।
इसी प्रकार बरगढ़ थाना क्षेत्र के मटिया गांव में रामऔतार यादव के झोपड़ी से चोरों ने रात में कुछ खाने पीने की सामग्री चोरी की है। साथ ही चोरों ने उसके पड़ोसियों की दो साइकिल भी चोरी का प्रयास किया है। पुलिस को तहरीर दी है।