{"_id":"5b9011ba867a55014118cf81","slug":"71536168378-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदई अमावस्या पर चलेंगी 150 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदई अमावस्या पर चलेंगी 150 अतिरिक्त बसें
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
भदई अमावस्या पर चलेंगी 150 अतिरिक्त बसें:डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भदई अमावस्या को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। मेला के लिए अधिकारियों क ी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। अमावस्या में 15 से 20 लाख तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है। इनके लिए अतिरिक्त 150 बसें चलाई गई।
मेला को संपन्न कराने के लिये 16 जोनल मजिस्ट्रेट, 3 रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट, 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 2 रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। तीन मेला नियंत्रण कक्ष कलक्ट्रेट में बनेंगे। कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्टेटाें की हाजिरी सुबह व शाम दोनों समय 8 बजे से 8:30 बजे तक की सूचना एसडीएम को दी जाए। डीएम ने कहा चित्रकूट मेले का व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया है जो अधिकारी व्हाट्सअप ग्रुप में नही जुड़े हैं वे लोग उप जिलाधिकारी कर्वी जो एडमिन है को नंबर दे दें ताकि भीड़ की मॉनिटरिंग की सूचना सभी को समय से मिलती रहे। अधिशासी अभियंता विद्युत अपनी टीम लगाकर विद्युत की चेकिंग कराकर एक लिखित प्रमाण-पत्र अपर जिलाधिकारी को दें। जो विद्युत तारें लटक रहीं हैं उनका निराकरण कराएं। परिक्रमा मार्ग पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ चौकी प्रभारी सीतापुर भी रहे। अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड मध्य प्रदेश से वर्षा की जानकारी लेते रहें। क्योंकि रामघाट पर पानी मंदाकिनी का घटता-बढ़ता है बैरीकेटिंग अवश्य करा द्रें।
उन्होंने परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिये कि अमावस्या के दौरान 150 बसें चलेंगी। किसी भी दशा में यात्री बसों के ऊपर न बैठने पायें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी टेंपो का किराया निर्धारित कर टेंपो में स्थान सहित किराये की सूची चस्पा करायें। और इसमें कोतवाल, टीआई व एआरटीओ साथ में बैठक कर रेट का किराया निर्धारित करे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बेड़ी पुलिया से रामघाट तक सड़क का निर्माण अवश्य करा दें। रेलवे स्टेशन पर भीड़, गाड़ियों की जानकारी की सूचना जीआरपी समय-समय से देते रहें। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने कहा कि कोई भी भारी वाहन बेड़ी पुलिया से रामघाट की तरफ नही जायेगा उन्हें शिवरामपुर वाली रोड पर ही रोका जाय। इस मौके अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।