फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   69 farmers honored on Farmers Day

किसान दिवस पर 69 किसाानों का हुआ सम्मान

Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
69 farmers honored on Farmers Day
बांदा/चित्रकूट। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती ‘किसान दिवस’ पर बांदा और चित्रकूट में 69 किसानों का सम्मान किया गया। किसानों को यह सम्मान अच्छी उपज और आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए दिया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती से लाभ कमाने के तरीके बताए और सरकार की कृषि से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की।
विज्ञापन

बांदा का कार्यक्रम रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कालेज में हुआ। किसान मेला और प्रदर्शनी भी लगाई गई। डीएम अनुराग पटेल ने 34 किसानों को प्रशस्तिपत्र और अंगवस्त्र भेंट किए। उन्होंने कहा कि किसान कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, प्रगतिशील किसानों के अनुभवों से सबक लेकर अपनी आय दोगुना करने का प्रयास करें। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने परंपरागत खेती में कृषि विविधिकरण अपनाने की सलाह दी। जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार साहू ने फल व सब्जियों की खेती पर जोर दिया। कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. दिनेश शाहा ने रबी फसलों की समसामयिक जानकारी दी। समारोह को किसान विशेषज्ञ दुर्गा प्रसाद, विकास शुक्ला, पूर्व प्रक्षेत्र अधीक्षक लेखराज निरंजन सहित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, डीडीएम नाबार्ड, जिला कृषि अधिकारी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

चित्रकूट में कालूपुर स्थित मंदाकिनी गेस्ट हाउस में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने 35 किसानों को पुरस्कृत किया। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार दुबे और जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को खेती को व्यावसायिक रूप देकर आय बढ़ाने के तरीके बताये। साथ ही किसानों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की। जिला उद्यान अधिकारी डा. बलदेव प्रसाद, भूमि संरक्षण अधिकारी बाल गोविंद, हीराज सिंह, उप कृषि प्रसार अधिकारी विमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा के यह किसान हुए सम्मानित
कृषि क्षेत्र में बरछा (ब) में विनोद प्रकाश को करेला, लौकी, कद्दू में, अतर्रा ग्रामीण के जाहिद अली को बैगन, पारा गांव की उर्मिला को प्याज, टोला कलां की शकुंतला को मिर्च, टमाटर, बरछा (ब) के श्यामलाल को तरोई, लौकी, अधरोरी के वासुदेव सिंह को प्याज, कमासिन के रामनेवाज को गाजर, मूली, कैरी के सुमन को टमाटर की उपज पर सम्मानित किया गया।
मत्स्य पालन में मर्दन नाका के जितेंद्र कुमार, हरदौली के शेख महमूद, नरवंशी डेरा के सतीश, मकरी के विनोद कुमार, बल्लान के इंद्रपाल, कालिंजर के दिनेश कुमार, झंझरी पुरवा के राजेश्वर, बलखेड़ा के अच्छेलाल, सरस्वाह के प्रमोद कुमार, पतवन के हुकुमचंद्र सिंह, सिकहुला की केशकली, धौंसड़ की प्रभा देवी, महोखर की योगेंद्र सिंह, पून के सरजू यादव, गुरेह की गुडिय़ा, महोखर की गायत्री तिवारी, सढ़ा की शांती देवी, बरछा (ब) की गोमती, खरैली की ब्रम्हा सम्मानित हुईं। शंकरपुर के ठाकुरदीन को गेहूं, कायल के शिवबरन व गौरीकलां के कलुवा को चना, स्योढ़ा के भगवानदीन को धान, जौरही के शिवचंद्र, कहरा के श्याम सिंह को सम्मानित किया गया।
इनसेट
चित्रकूट के इन किसानों को मिला सम्मान
बेहतर कृषि उपज में समिता देवी निवासी बराछ़, भोलेनाथ निवासी रामनगर, सुंदर लाल, बाबूपुर, ओमप्रकाश सिंह, बम्बुरी, जगतनारयाण, भखरवार, उषा, चितरागोकुलपुर, राजनारायण, कौबरा, क ालका सिंह, बागर।
जैविक खेती करने में शिवकुमार शुक्ला खुटहा, देवराज रौलीकल्याणपुर,उदित नारायण, उड़की माफी।
मत्स्य पालन में संजय करही, दिनेश रूपौली, उमर रसिन, पवन, कर्वी, कुसुमरैवार कर्वी, राजेश, नौनार, सुरूरूल हसन मानिकपुर, कुलदीप प्रसिद्धिपुर,
उद्यानिकी में सानविजय सिंह, गढ़वा, शंकर प्रसाद बरगढ़, कुलदीप गढ़वा, हरीप्रसाद, गोबरिया, रेवतीरमण, लोढवारा, मातादीन कसहाई, राधे प्रसाद, मुरका, बजरंगी सेमरा।

पशुपालन में गोरेलाल अरछा बरेठी, चुन्नीलाल, सेमरदहा, कल्लू प्रसाद तरौहा, गंगा प्रसाद कोठिलियाई, देवीदीन कुई,रमेश व शिवपूजन भभेंट, ओमकार सिंह मदना।
घर में ही तैयार करते जैविक खाद
खुटहा गांव के किसान शिवकुमार शुक्ला को जैविक खाद बनाने और जैविक खेती के लिए पुरस्कृत किया है। शिवकुमार घर में जैविक खाद तैयार करके बेचते हैं। किसान सुमिता देवी पत्नी राजकुमार निवासी बराछ को अच्छी उपज करने पर पुरस्कृत किया गया है। सुमिता ने कृषि उपकरणों की मदद से बेहतर मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed