{"_id":"5c0c0766bdec2241852c55bf","slug":"61544292198-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिला नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में मिला नवजात
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ियों में मिला नवजात
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर में एक स्कूल के पीछे झाड़ियों में अज्ञात नवजात मिला। जानकारी होते ही वहां सैकड़ों लोगाें की भीड़ जमा हो गई। नवजात के जीवित होने पर कई लोगों ने उसे गोद लेने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
शनिवार की सुबह सीतापुर कस्बे के सेमरिया तिराहे के पास एक स्कूल भवन के पीछे झाड़ियों के पास से गुजरे कुछ स्थानीय लोगोें ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। झाड़ियों के बीच में जाकर देखा तो वहां एक जिंदा बालक पड़ा था। कुछ ही देर में वहां सैकड़ों लेागों की भीड़ जमा हो गई। चौकी प्रभारी केशरी प्रसाद मय फोर्स पहुंचे और स्थानीय लोगाें से बातचीत कर नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इसके बाद चाइल्ड लाइन को सूचना दी गई है। आशंका जताई गई है कि लोकलाज के भय से किसी ने नवजात को झाड़ियों में फेंक दिया होगा।