{"_id":"5b799eec42c792464e17645f","slug":"51534697196-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पीड़ित रिटायर्ड सचिव की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पीड़ित रिटायर्ड सचिव की मौत
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार पीड़ित रिटायर्ड सचिव की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। बुखार व पेटदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार की रात तेज बुखार से पीड़ित एक वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शहर के बल्दाऊगंज निवासी राजकिशोर द्विवेदी(70) पुत्र प्रकाश नारायण की घर में अचानक तबियत खराब हो गई। उनके पुत्र पियूष द्विवेदी ने बताया कि पहले दो दिन से बुखार आ रहा था। रात को अचानक उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टर व स्टाफ के अलावा परिजनों ने यह भी बताया कि बुखार के दौरान उन्हें हार्ट अटैक भी आया था। वह बार-बार सीने में दर्द बता रहे थे। मृतक मूल रूप से कानपुर देहात के पुखरायां गौरीकरण निवासी थे। वह रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी थे। उनके तीन पुत्र हैं। कई साल से चित्रकूट में मकान बनवाकर रह रहे थे।
इसके अलावा रविवार को अस्पताल में पेटदर्द व बुखार से पीड़ित भरतपुरी निवासी कमला पत्नी रमाकांत, नारायणपुर निवासी संगीता पत्नी कामता व गढ़चपा निवासी हीरालाल पुत्र मुसेन को भर्ती कराया गया है।