{"_id":"5855806a4f1c1bb95164a50e","slug":"486-students-will-be-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"486 छात्रों को मिलेगी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
486 छात्रों को मिलेगी खुशी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। शासन केे निर्देश पर जिले के 486 छात्र-छात्राओं को 19 दिसंबर से लैपटॉप स्वीकृति पत्र दिया जाएगा। ऐसा लैपटॉप न आने के कारण किया गया है। छात्रों की सूची भी तैयार कर ली गई है। जिसमें हाईस्कूल के 255 और इंटरमीडिएट के 231 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर दो साल की सूची तैयार की गई है। 19 दिसंबर को 486 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण किया जाना है। फिलहाल अभी विभाग के पास लैपटाप नहीं पहुंचे हैं।
इस लिए छात्रों को स्वीकृति पत्र सौंपा जाएगा। डीएम के अवकाश पर होने के कारण स्थान अभी नहीं चिन्हित किया गया है। वहीं बताया कि लैपटॉप आने पर विद्यालय वार छात्र स्वीकृति पत्र देकर लैपटॉप प्राप्त कर सकेंगे करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 2015 वर्ष हाईस्कूल के 130 और 2016 में 111 छात्रों का चयन किया गया है। इसके अलावा इसी क्रम में इंटरमीडिएट में 125 और 120 छात्रों के नाम पर मुहर लगी है। बताया कि वर्ष 2105 हाईस्कूल में 130 छात्र-छात्राएं में से यूपी बोर्ड के 102 संस्क ृत बोर्ड के सात, मदरसा बोर्ड के 6, सीबीएसई के 15 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
इसी क्रम में वर्ष 2016 में कुल 111 में से यूपी बोर्ड के 84, संस्क ृत बोर्ड के छह, मदरसा बोर्ड के पांच व सीबीएसई के 16 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जबकि इंटरमीडिएट में वर्ष 2015 में कुल 125 में से यूपी बोर्ड के 119, संस्कृत बोर्ड के 6 छात्र हैं। वर्ष 2016 में कुल 120 में से यूपी बोर्ड के 114 व संस्कृत बोर्ड के 6 छात्र हैं।
इसमें मदरसा और सीबीएसई बोर्ड के कोई छात्र पात्रता सूची में नहीं हैं।