{"_id":"5c5db60abdec222c510281a4","slug":"41549645322-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज जा रहे एक साधु ट्रेन से गिरे पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज जा रहे एक साधु ट्रेन से गिरे पैर कटा
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर जीआरपी ने घायल साधु को गंभीर दशा में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार को डाक्टरों ने रक्तस्राव के चलते प्रयागराज रेफर किया है।
घायल साधु ने आरोप लगाया कि कामतन स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर के संत के गुर्गों ने चलती ट्रेन से धक्का देकर गिराया है।
चित्रकूट के परिक्रमा मार्ग स्थित कामधेनु गौसेवा मंदिर के महंत रामनाथ दास ने जिला अस्पताल में घायल अवस्था में बताया कि बीती रात ट्रेन से कुंभ स्नान को मानिकपुर से प्रयागराज जा रहे थे।
आरोप लगाया कि जिस ट्रेन में वह थे उसी में एक मंदिर के कार्यकारी महंत के गुर्गे यात्रा कर रहे थे। जिन्होंने चलती ट्रेन से धक्का देकर बाहर फेंकने का प्रयास किया, किंतु वह संभल गया। इसके बाद फिर से गुर्गों ने धक्का दे दिया। बाहर गिरने से उसका बांया पैर कट गया। मानिकपुर सीएचसी में जीआरपी ने भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने गंभीर दशा के चलते जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार को पैर से रक्तस्राव के चलते रेफर कर दिया। घायल महंत ने आरोप लगाया कि उनके मंदिर में जबरन कब्जा किया जा रहा है। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। बावजूद इसके महंत आए दिन जान से मारने की धमकी देता है।