{"_id":"5b78589942c79246627aa857","slug":"41534613657-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक की दुकान में छापेमारी, डेढ़ कुंतल माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक की दुकान में छापेमारी, डेढ़ कुंतल माल बरामद
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक की दुकान में छापेमारी, डेढ़ क्विंटल माल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर। प्लास्टिक दोना पत्तल और गिलास पर प्रतिबंध के बाद भी कस्बे की एक दुकान में भारी स्टाक बरामद हुआ। एसडीएम सुभाष यादव के नेतृत्व में छापेमारी की गई जिसमें डेढ़ क्विंटल माल बरामद हुआ। दुकानदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
कस्बे के तुलसी स्मारक के पास व्यापारी गुंजन चौरसिया की दुकान पर शनिवार को एसडीएम सुभाष चंद्र यादव सीओ शिवबचन सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापामार कार्रवाई की। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। एक व्यापारी के यहां से डेढ़ क्विंटल प्लास्टिक व थर्माकोल के गिलास, दोना पत्तल, बरामद किए गये। दुकानदार पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। एसडीएम ने बताया कि 5 किलो से ऊपर माल बरामदगी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना सरकार ने निर्धारित किया है। कार्रवाई से कई दुकानदारों ने दुकानों में रखे प्लास्टिक के डिस्पोजल सड़क पर फेंक दिए। नगर पंचायत के ईओ संजय जैसवार ने व्यापारी पर 25 हजार का जुर्माना लगाया।