{"_id":"5ab3e36f4f1c1b01768b6b26","slug":"41521738607-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादर एक्सप्रेस पर गिरा फुट ओवरब्रिज का मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादर एक्सप्रेस पर गिरा फुट ओवरब्रिज का मलबा
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मानिकपुर जंक्शन का फुट ओवरब्रिज तोड़ने का काम मनमाने तरीके से किया जा रहा है। दोपहर ढाई बजे से सिर्फ मौखिक सूचना देकर काम शुरू कर दिया गया। इससे प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी दादर एक्सप्रेस पर मलबा गिर गया। उसी समय ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद डिवीजन के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने फुट ओवरब्रिज तोड़ने की जानकारी दी थी। विभागीय पत्र में प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर कोई ट्रेन न लेने की बात कही गई थी। स्थानीय सपा नेता निर्भय सिंह संतू ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से बड़ा हादसा होने से बचा है। विभागीय अनुमति का पत्र शाम को स्टेशन अधीक्षक को दिया गया और पुल तोड़ने का काम दोपहर से ही शुरू कर दिया गया था।
गुरुवार की शाम को स्टेशन के सहायक अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि इलाहाबाद डिवीजन के इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने शाम को पांच बजे पत्र सौंपा है। इधर, स्टेशन अधीक्षक केके यादव ने बताया कि कोई हादसा नहीं हुआ है।